देवरी में 10 साल बाद भाजपा की बंपर जीत,पटैरिया के स्वागत में उमड़ा सैलाब

 

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा ने दस साल बाद जीत हासिल की, बृजबिहारी पटेरिया ने कांग्रेस के हर्ष यादव को 27,418 वोट से हराया है जिसके बाद यहां के कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है, जीत के बाद बृजबिहारी पटेरिया के प्रथम देवरी नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाव्य ऐतिहासिक स्वागत किया है।

विजय जुलूस नगर के स्वामी विवेकानंद चौराहे से शुरू हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग से निकल कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह पर समर्थको ने जोरदार स्वागत करते हुये जमकर नारेबाजी की। अपने नवनिर्वाचित विधायक पर नगर के लोगो ने पुष्प वर्षा कर माला पहनकर मिठाई खिलाकर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी । भाजपा समर्थक काफी उत्साहित नजर आए और डीजे और बाजे की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए नाचे और जमकर आतिशबाजी की है। विजय जुलूस मैं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे । नगर में होली और दिवाली का एक साथ नजारा देखने को मिला है।


By - sagartvnews
04-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.