अनाज से भरी थी ट्राली,किसान की खून पसीने की कमाई गई पानी में,स्थानीय प्रशासन मौन

 

 

 

 

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जरा सी बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है जिसकी वजह से वहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है पानी की सही निकासी नहीं होने की वजह से सड़कों में ढाई से 3 फीट गहरे गड्ढे हो जाते हैं और पानी भर जाने की वजह से कई हादसे से होते रहते हैं ऐसा ही एक मामला जोरा रोड हाईवे 552 पर जहां किसान अपनी फसल को कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए आ रहा था तभी सड़क पर किसान की अनाज से भरी ट्राली पलट गई जिससे किसान की फसल पानी में गिरने से खराब हो गई जानकारी के अनुसार बता दें कि केदार सिंह धाकड़ निवासी परसोटा अपने गांव से बाजरे की फसल को ट्राली भरकर मुरैना कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए आ रहा था तभी जोरा रोड स्थित डंडोतिया मार्केट दुबे गार्डन के पास सड़क पर बने ढाई से 3 फीट बने गहरे गड्ढे और उसमें पानी भरा होने के कारण किसान को पता नहीं लगा और किसान की ट्रॉली उस गहरे गड्ढे में चलीं गयी जिससे ट्रॉली में भरा बाजरा पूरा पानी में बह गई जिससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा ट्राली पलटने के बाद किसान पानी और सड़क से बाजार की फसल को समेट रहा था जिसके कारण जोरा रोड पर एक लंबा जाम लग गया सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित करवा कर बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

 

वहां के निवासियों का कहना है कि दिनभर में सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन और ई रिक्शा सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों में दिन भर गिरते रहते हैं जिसकी वजह से कई लोग घायल हो जाते हैं और हमको भी इस रोड से निकलने में परेशानी होती है हमारे बच्चे 5 दिन से स्कूल नहीं गए क्योंकि बच्चों को ले जाने वाली गाड़ी हमारे घर तक नहीं पहुंच पाती है हमने कई बार शिकायत की लेकिन आज दिनांक तथा किसी भी अधिकारी ने हमारी सुनवाई नहीं की है,यह परेशानी लगभग हम 10 सालों से भुगत रहे हैं इसके लिए हमने कई बार आंदोलन किया, आंदोलन करने के बाद हमें प्रशासन के द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन कई सालों से हमें इस समस्या से निजात नहीं मिली, हमारी समस्या जस की तस बनी हुई है पहले भी एक किसान का खाद से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया और एक बार किसान की सरसों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई लेकिन आज दिनांक तक किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

 


By - sagartvnews
06-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.