सागर में बादल छंटने के बाद निकली धूप से दिन का पारा 3 डिग्री उछला

 

 

सागर में आसमान से बादल छंटते ही सर्दी बढ़ गई है। गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रर्द हवा के प्रभाव से न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री तक नीचे गिर गया। जबकि शुक्रवार को सुबह के वक्त जबरदस्त कोहरा रहा। हालांकि धूप निकलने के कारण धुंध छंट गई और अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से दो डिग्री नीचे बना हुआ है और लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले 48 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने और दिन

का तापमान और बढ़ने की संभावना है। जबकि ठंडी हवा के असर से रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। इससे पहले इसी साल 26 नवंबर को रात का तापमान गिरकर 12.9 डिग्री पर आ गया था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 दिसंबर को उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके असर से 12 दिसंबर के बाद फिर से 2-3 दिन धुंध, कोहरा और बादल जैसा मौसम रहने की संभावना है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में इजाफा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। स्थानीय मौसम

विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सामान्य से 1 डिग्री ऊपर चल रहा रात का पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया है।


By - sagartvnews
09-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.