सागर-कांग्रेस का पुतला जलाया, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी कांग्रेस का पुतला जलाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


शनिवार को शाम 4 बजे शहर के अंबेडकर चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल की नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस की रैली निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस का पुतला भी जलाया गया। जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश को लूटने का काम किया है।

हाल में ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर जब छापा पड़ा तो बेनाम संपत्ति समेत 200 करोड़ से अधिक की नगद राशि उनके घर से बरामद हुई है। यह वही धीरज साहू है, जो पिछले दिनों राहुल गांधी के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चल रहे थे। इनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई, यह विचार का विषय है। जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही लूट पर टिकी हुई है।

पार्टी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है, इसीलिए देश में जो कांग्रेस पार्टी के गिने-चुने सांसद हैं। वह जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं। पुतला दहन के दौरान जगन्नाथ गोरैया, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, नितिन सोनी, अंशुल हर्षे समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित


By - sagartvnews
10-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.