दूल्हे की हरकत देख ठनका दुल्हन का माथा,कहा- तुमसे न हो पाएगा…नहीं करुंगी शादी

 

 

कहते हैं कि शादियों के जोड़े भगबान के यहां से तय होते हैं। अगर ईश्वर को यह मंजूर नहीं तो दरवाजे पर आई हुई बारात बापस हो जाती है। इसका लाइव उदाहरण उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देखने को मिला जहां दूल्हे राजा की हरकत की देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद होना क्या था बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दुल्हन ने जैसे ही शादी से इंकार किया बारातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर पंचायत के दौर चलता रहा उसके बाद भी दुल्हन नहीं मानी। अब दुल्हन के साहसिक कार्य की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में होती रही।

 

मिली जानकारी के अनुसार मामला करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। गंभीरा निबासी ब्रजेश कुमार की बेटी खुशबू की बारात जनपद के ही ग्राम नसीरपुर आई थी। बारात गांव पहुंचते ही बारातियों की खातिरदारी शुरू हो गई। बारात गाजे बाजे के साथ लड़की के दरवाजे पहुंची, जहां द्वाराचार के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दूल्हा लड़खड़ाने लगा और जयमाला स्टेज पर बिछी कुर्सी से दो बार गिरते गिरते बचा।

 

पहले तो दुल्हन को लगा कि दूल्हा लड़खड़ाकर गिर गया, लेकिन ऐसा नहीं था। दूल्हा शराब के नशे में धुत था। दूल्हे की ऐसी हालत देखकर दुल्हन बौखला गई। इतना ही नहीं वरमाला छोड़कर दूल्हा अचानक डीजे पर जा पहुंचा और अपना सेहरा उतारकर नाचने लगा। शराबी दूल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन ने शादी ना करने का ऐलान कर दिया, जिससे बारात में हड़कंप मच गया। शादी ना करने की बात सुन दुल्हे और बारातियों के होश उड़ गए।

 

बताया यह भी जा रहा है कि शादी को लेकर घरातियो व बारातियों में भी जमकर मारपीट हुई आखिरकार गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और बारात सुबह बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई। बहरहाल शराबी दूल्हा से दुल्हन द्वारा शादी ना कर समाज के लिए बडा सबक दिया है जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है।


By - sagartvnews
12-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.