सागर-गोल्ड बैंक में सायरन बजते ही दोनों चोर मौके पर औजार छोड़कर भागे।

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना स्टेशन रोड पर भारत टॉकीज के बाजू में स्थित मुथूट फाइनेंस की दीवार तोड़कर

अज्ञात बदमाशों ने जेवरात चोरी करने का प्रसाय किया। दो नकाब पोश दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंचे, लेकिन सायरन बजते ही दोनों बदमाश मौके पर सब्बल सहित दीवार तोड़ने में उपयोग किए गए औजार छोड़कर भाग गए। इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना का निरीक्षण कराया। टीम में शामिल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने नमूनें कलेक्ट किए हैं।

 

बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयार की थी। बीना के स्टेशन रोड स्थित भारत टॉकीज के बाजू में संचालित मुथूट फायनेंस की दीवार पीछे से तोड़कर वह अंदर तक पहुंचे। आफिस में रखे लाकर तक पहुंचने से पहले ही सायरन बज गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से भाग गए। वहीं दूसरी और सायरन बजने की सूचना पर थाना प्रभारी भरत सिंह सहित बड़ी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मुथूट फायनेंस के अधिकारियों को बुलवाकर ताले खुलवाकर जांच पड़ताल की। इसमें पता चला कि बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। इसके चलते पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें पता चला कि दीवार तोड़कर दो नकाबपोश अंदर दाखिल हुए थे, लेकिन सायरन बजते ही दोनों मौके से भाग गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस पूरी रात तलाशी अभियान चलाती रही और दिन में एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने मुथूट फायनेस मैनेजर पंकज पिता कैलाश तिवारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


By - sagar tv news
16-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.