सागर में सुबह से ही छाया घना कोहरा,वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

 

सागर जिले के बीना शहर में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे से लेकर अब तक सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। वाहन चालकों को थोड़ी दूर के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहे थे।

 

कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। सुबह 6 बजे के तापमान की बात की जाए तो 10 डिग्री सेल्सियस रहा और जो सुबह 10 बजे बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण सड़के भी गीली हो गई।

इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। बीना शहर में दो दिनों से सुबह से ही घना कोहरा छा जाता है। दो दिनों से सुबह घना कोहरा छा जाने से कामकाज करने के लिए जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

 

अब तक दिन में तापमान सामान्य रहता है और शाम होते ही शीत लहर के चलते ठंड बढ़ने लगती है। तापमान का पारा भी चढ़ता उतरता नजर आता रहा है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को कई बीमारियो का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। थोड़ी दूर की वस्तु भी साफ नजर नहीं आ रही थी।

 

घना कोहरा होने के कारण ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल ही रही हैं तो वहीं सड़क पर वाहन चलाने वालों को भी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण बीना- सागर नेशनल हाईवे, बीना-खिमलासा से निकलने वाले वाहनों के पहिए थम गए। वही सुबह से ही ठंड अचानक बढ़ने के कारण लोग अलाव का भी सहारा लेकर जगह-जगह बैठे हुए नजर आए।

वहीं शहर की सड़कों पर भी कोहरे की वजह से लोगों को सुबह से निकलने में परेशानी हुई। शहर में भी वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जला कर ही सड़कों पर निकले। इसके अलावा दिल्ली तरफ से आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।


By - sagartvnews
25-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.