सागर जिले के खुरई-पठारी रोड पर मां-बेटे और ट्रैक्टर फिर...

 

सागर जिले के खुरई-पठारी रोड पर खजरा हरचंद गांव के पास राय स्टोन क्रेशर के सामने लाल मुरम से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

 

करीब दो माह में इस सड़क पर यह तीसरी घटना है। बाइक सवार रविंद्र रजक अपनी मां श्रीबाई रजक दोनों निवासी गैरतगंज जिला रायसेन जो बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि खुरई के पठारी रोड स्थित राय स्टोन क्रेशर के सामने पठारी तरफ से आ रहे एक लाल मुरम से भरे ट्रैक्टर चालक ने तेज और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मुरम से भरा ट्रैक्टर सड़क से नीचे खाई में उतर गया और ट्रैक्टर के आगे का एक पहिया भी खुल गया था।

 

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे दोनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल श्रीबाई रजक के दोनों पैर फैक्चर हो गए जबकि बेटे रविंद्र रजक को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घायल श्रीबाई रजक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल रविन्द्र रजक ने बताया कि वह रिश्तेदारी में खुरई के धनौरा गांव आया हुआ था।

 

बाइक से वह अपनी मां के साथ धनौरा से अपने घर गैरतगंज लौट रहा था। घायल ने बताया कि वह अपनी साईड से बाइक चला रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से मां और वह घायल होने के साथ ही बेहोश हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उसे होश आया जबकि मां अभी भी बेहोश है। खुरई-पठारी रोड पर एक किलोमीटर के दायरे में करीब दो माह में यह तीसरी सड़क दुर्घटना सामने आई हैं। तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो चुकी है जबकि चार लोग इसमें घायल हो चुके हैं


By - sagar tv news
27-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.