सागर— रैली निकालकर ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, बोले बच्चों को क्या जहर खिला दें?

सागर में जगह—जगह ड्राइवरों की हड़ताल का असर आम आदमी को परेशानी का सबब बना हुआ है। राहतगढ़ में बस चालकों ने सभी बसें लाकर बस स्टैंड पर खड़ी कर दीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।

 

वहीं ड्राइवर संघ अपनी मांगों को लेकर मुखर है। सोमवार को सभी ड्राइवर बस स्टैंड स्थित रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए इसके बाद रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम अशोक सेन को ज्ञापन सौंपा। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार को कोरोना काल में हमारे योगदान को नहीं भूलना चाहिए।

 

हमने जान की बाजी लगाकर अपनी सेवाएं दी हैं। हमारी दैनिक मजदूरी तीन सौ रुपए तक है। नए कानून के मुताबिक हादसा होने पर ड्राइवरों पर सात लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। दस साल को जेल चले जाएंगे तो हमारे बच्चे तो भूखे मर जाएंगे। सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा। मांगें पूरी न होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी। 


By - sagar tv news
02-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.