महिला की आबरू लूटने वाले थाना प्रभारी हुए सस्पेंड || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

एमपी के ग्वालियर  की एक महिला ने कंपू थाने के टीआई के खिलाफ थाने बुलाकर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में महिला ने पुलिस को टीआई की ऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्स एप चैट भी पुलिस को दिये हैं। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीआई को सस्पेंड कर दिया है। दअरसल बुधवार की रात एक महिला पुलिस के पास पहुंची। महिला थाने पहुंची पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि कंपू थाने में पदस्थ टीआई कैलाश नारायण त्रिपाठी उसे परेशान कर रहे है। मामला टीआई से जुड़ा होने के कारण इसकी जानकारी महिला थाने ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। महिला ने बताया कि वो विक्रम टेंपो चलाती है। उसने शिकायत की कि टीआई उसे पिछले दो दिन से लगातार फ़ोन कर परेशान कर रहे हैं गुरुवार को उन्होंने थाने  बुलाया। उसे टीआई की नीयत पर शक हुआ तो उसने एक NGO चलाने वाली महिला को इसकी जानकारी दी और  महिला सशक्तिकरण टीम को घटना के बारे में बताया। टीम ने जैसा बताया उसके हिसाब से महिला टीआई के पास थाने पहुंची तो टीआई ने केबिन में बुलाया और कुंडी लगाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने समझदारी से खुद को टी आई के कब्जे से मुक्त कराया और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित अन्य अधिकारियों को  इसकी जानकारी दी।  घटना सामने आने के बाद एसपी ने FIR के आदेश दिये। सूचना पर महिला थाने पहुंचे सीएसपी मुनीष राजौरिया ने कहा की मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद एसपी ने टी आई के एन त्रिपाठी को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। 


By - sagar tv news
23-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.