भयंकर ठंड में जिम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय 67 की उम्र में डंबल-बेंचप्रेस से लेकर पुलडाउन और डेडलिफ्ट तक

 

इंदौर: मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वर्कआउट करने जिम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर वर्कआउट किया। उनके साथ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। उन्होंने जिम में मौजूद सभी उपकरणों पर हाथ आजमाए। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था।

ग्रे कलर के ट्रैकसूट में जिम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने स्पोर्ट्स शूज वियर किए हुए थे। पहले उन्होंने जिम में पहुंचकर डंबल उठाए। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से सभी एक्सरसाइज की। इससे पहले भी वह कई बार जिम जाते रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है। स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार आते हैं। स्वस्थ विचार आते हैं तो व्यक्ति काम भी अच्छा करता है।

घर से कर रहे ऑफिस का काम

इससे पहले उन्होंने अपने इंदौर आवास पर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विजयवर्गीय ने निजी-सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में वनों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि शहरों में पर्यावरण में सुधार करना जरूरी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में छात्रों की मदद के लिए ई-लाइब्रेरी शुरू की जा सकती है। इसकी शुरुआत प्रदेश के चार बड़े शहरों- जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकता है।


By - sagartvnews
06-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.