तेलंगाना दौरे से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का संदेशा, बोले लखपति बनाएंगे

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुर्सी से हटने के बाद भी मप्र की बहनों के प्रति लगाव बना हुआ है। ​फिलहाल संगठन ने उन्हें दो दिवसीय तेलंगाना दौरे पर भेजा है। लेकिन वह वहां भी लाड़ली बहनों के खाते में आने वाली राशि पर शुभकामनाएं देना नहीं भूले हैं।

वारंगल से उन्होंने संदेशा भेजा है उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख है। मध्य प्रदेश की मेरी लाड़ली बहनों, आज लाड़ली बहना दिवस है और आज ही आपके खाते में फिर 1250 रुपए आने वाले हैं। सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे लिए सारी बहनें देवी का रूप हैं और महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। अब लाडली बहने, लखपति बहनें बने इसके अभियान में मैं जुटूंगा।

मैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जन कल्याण में जुटी रहेगी। मेरी सभी बहनों को एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने 18 साल के सीएम कार्यकाल में महिला हितों की योजनाएं चलाकर मामा की छवि बनाई है। इस बार शीर्ष प्रबंधन ने उन्हें सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठने दिया है। ऐसे में वह अपना जनाधार प्रभावित होने नहीं देना चाहते।

हाल ही में उन्होंने अपने सरकारी आवास को मामा का घर बना लिया है। यह इत्तेफाक रहा कि आज लड़ली बहनों के खातों में राशि पहुंचनी है और पूर्व सीएम तेलंगाना के दौरे पर हैं ऐसे में वह अपनी सरकार के समय हुई योजना और उसे आगे बढ़ाने का आश्वासन देना नहीं भूले।


By - sagartvnews
10-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.