गिफ्ट लेने के बहाने बदमाश मफलर में मुंह छिपाकर क्या करने दुकान में आया था?

 

बुरहानपुर की सबसे पॉश इंदिरा कॉलोनी स्थित एक गिफ्ट सेंटर में दुकानदार से लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 9 बजे की है। बदमाश ने लूट की नीयत से दुकान संचालक पर धारदार कटर से हमले का प्रयास भी किया। पूरी करतूत गिफ्ट सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर सर्दी के चलते मुंह पर मफलर ओढ़े हुआ था।

 

पहले बदमाश ने ग्राहक बनने का बहाना करते हुए गिफ्ट सेंटर में गिफ्ट देखने का नाटक किया। संचालक को बदमाश पर थोडा शक जरूर हुआ और दुकान संचालक भी अलर्ट हो गया। जैसे ही बदमाश ने दुकान संचालक पर धारदार कटर से हमला करने का प्रयास किया वैसे ही दुकानदार ने अपना मुंह पीछे किया और उसका मुकाबला किया। दुकानदार के हौसला देख बदमाश भाग खड़ हुआ।

बदमाश जिस बाइक से वारदात करने के लिए आया था वह बाइक भी मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। लालबाग पुलिस ने बाइक जप्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


By - sagartvnews
12-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.