MP में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया,UP रहने वाले सभी चोर

 

 

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले चोर गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जिले रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पानी पुरी बेचने का काम करता था। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि 6 जनवरी की रात को नेवरगांव में संचालित ज्वेलरी दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और करीब 7 लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराए जेवरात, एक देशी कट्टा, तलवार और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। मुख्य आरोपी कमलेश शर्मा यूपी के जालौन का रहने वाला है। जो कि वारासिवनी में 30 साल से से निवासरत है और यही बस गया है।

पुलिस की मानें तो आरोपी ने जालौन से अपने साथियों रिजवान शाह, रमजानी मंसूरी, मोहम्मद इमरान, इकबाल अली, अभिषेक और रवि पाल को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बालाघाट और सिवनी में इसके पहले भी चोरी की बात कबूल की हैं। इनका पीआर लेकर पूछताछ की जाएगी। चोरी के और भी खुलासा होने की संभावना है। खासबात यह कि पानीपुरी का धंधा करने वाला व्यक्ति यही का स्थानीय निवासी बन गया है। उसने दो मंजिला पक्का मकान भी बना लिया है। शादी भी यहीं से किया और वह इस तरह से चोरी की गैंग को ऑपरेट करते हुए पाया गया है।


By - sagartvnews
13-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.