सागर-चुनाव जीतने के 40 दिन बाद खुरई पहुंचे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत

सागर जिले से खुरई विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह विधानसभा का चुनाव जीतने के 40 दिन के बाद खुरई पहुंचे. जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और खुरई के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी अपने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया है कि वे खुरई के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे जिस प्रकार से यहां पर विकास के आयाम गढ़े गए हैं

. वह निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे. भूपेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार खुरई विधानसभा से चुनाव जीते हैं इस बार उन्होंने कांग्रेस की रक्षा सिंह राजपूत से 47000 वोटो से चुनाव जीता है 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आए थे इसके बाद वे भोपाल और बामोरा स्थित अपने निवास पर रहे, भूपेंद्र सिंह इसके पहले दो बार मंत्री भी रह चुके हैं पिछली शिवराज सरकार में वह नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री थे 

 

 बता दें कि भूपेंद्र सिंह खुरई महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव डोहेला महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए 15 जनवरी को आ रहे है महोत्सव स्थल पर वह कलेक्टर एसपी सहित प्रशासनिक महकमें के साथ पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक ली जहां पर उनका स्वागत किया गया


By - sagar tv news
13-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.