सागर-बेहतर अन्वेषण कर दोषी को तिहरा आजीवन कारावास दिलवाया था। भारत सरकार ने सराहा।

सागर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा को भारत सरकार ने गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक से सम्मानित किया है। आने वाले गणतंत्र दिवस पर सागर के मुख्य समारोह में उन्हें यह पदक प्रदान किया जाएगा।

 

यह सम्मान उन्हें एसडीओपी बैरागढ़ भोपाल रहते एक सात वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण और जघन्य मर्डर की विवेचना को लेकर दिया जा रहा है। उक्त मामले में आरोपी की करतूत से भोपाल में राजधानी समेत प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। जांच का जिम्मा लोकेश कुमार सिंह को दिया गया था।

 

उक्त विवेचना में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण की संवेदनशीलता, गंभीरता से करते हुए सभी प्रकार के भौतिक साक्ष्यों परिस्थिति जन्य सक्ष्यो एवं तकनीकी साक्ष्यों को न्यायालय भोपाल के समक्ष  चालान पेश किया गया।

 

इस पर न्यायालय ने आरोपी को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील जैन, एसपी अभिषेक तिवारी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो, साथियों ने बधाई है।


By - sagar tv news
17-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.