सागर- दिव्यांग महिला सीएमओ के घर में क्यों घुसा सख्श। जानिए कौन है दुस्साहसी ठेकेदार?

 

मकरोनिया नगर पालिका में पदस्थ दिव्यांग महिला सीएमओ रीता कैलासिया को घर में घुसकर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाला ठेकेदार संजीव जैन भी मकरोनिया का है। वह नगर पालिका कार्यों के ठेका लेता है।

 

महिला अधिकारी ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग खड़ा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एससी—एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कायमी की है। शिकायत में महिला ​अधिकारी ने बताया कि वह दीनदयाल नगर के शासकीय आवास में दोपहर के समय घर पर थीं।

 

 

इसी दौरान आरोपी ठेकेदार संजीव जबरन उनके घर में घुस आया। सीएमओ ने विरोध किया तो वह जातिगत अपमान कर जान से मारने की धमकी देने लगा। सीएमओ और मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह अपनी गाड़ी उठाकर तत्काल भाग गया। सीएमओ ने बताया कि आरोपी ठेकेदार उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा है।

 

 

वह आॅफिस में जबरन आता है। मना करो तो उल्टी सीधी खबरें छपवाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। उन्होंने ठेकेदार से आगे जान का खतरा बताकर पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है। फिलहाल पुलिस ठेकेदार की तलाश कर रही है।


By - sagar tv news
18-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.