पति मनाने आया तो बेवफा बीवी ने यार को उकसाकर सुहाग की छीन लीं सांसें।

 

पति, पत्नी और वो फिर
यार के लिए उजाड़ा सुहाग

पति मनाने आया तो बेवफा बीवी ने यार को उकसाकर सुहाग की छीन लीं सांसें।

विजयराघवगढ़ में पति, पत्नी के बीच वो के त्रिकोणीय झमेले में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इसमें पत्नी ने ही अपने कथित प्रेमी और मुंहबोले भाई को उकसाकर अपने पति की जान ली थी। पति अपनी रूठी पत्नी को मायके से वापस लेने उसके घर पहुंचने वाला था।

 

वह ससुराल में कदम रख पाता इसके पहले ही पत्नी ने कांड करा दिया। यह घटना कटनी जिले में कारित की गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम धनवाही थाना बदेरा जिला सतना निवासी रमाकांत पटेल पिता कृष्ण कुमार 23 वर्ष का विवाह मई 2023 में देवसरी इंदौर की रहने वाली राखी पटैल से हुआ था। शादी के बाद वह केवल 15 दिन ही पति के साथ रही। फिर तीज—त्योहार पर कभी कभार ही आना हुआ। बाद में उसने पति से मोबाइल पर बात तक करना बंद दी। कुछ महीने पहले दोनों के बीच मुंहबोले भाई के मोबाइल से बात होने लगी। इस पर जीवन की गाड़ी को फिर से पटरी पर आते देख रमाकांत चार दिन पहले 15 जनवरी को उसे वापस घर लाने मोटर साइकिल से निकल पड़ा। घर से निकलने के पहले उसने पत्नी को फोन कर आने की बात बता दी थी। राखी उसके साथ जाना नहीं चाहती थी।

 

इस पर उसने अपने कथित प्रेमी विनय यादव को दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि पति उससे मारपीट करता है इसलिए वह ससुराल नहीं जाना चाहती। वह मुझे लेने अपने घर से मोटरसाइकिल से निकल चुका है। तुम रास्ते में ही उसका काम तमाम कर दो। उसने साथ में राखी के मुंहबोले भाई राजा उर्फ राजकुमार पटैल को लिया और रास्ते में उसके आने की राह देखने लगा। रमाकांत मोटर साईकल से अकेला विजयराघवगढ़ आया। यहां रास्ते में ही प्रेमी विनय यादव ने रोक लिया। यहां पर दोनों ने शराब पी और शाम के वक्त जब रमाकांत अपनी पत्नी से मिलने की जिद करते हुये देवसरीइंदौर जाने के लिये अपनी मोटर साईकल पर बैठा तो विनय यादव ने उसके मुंह में थप्पड़ मारा इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसके ही गले में डले मफलर से गला दबा दिया।

 

साथ आए राजकुमार ने उसके दोनों हांथ पकड़ लिये और विनय यादव ने उसके सीने और पेट को जूतों के तलवों से कुचल डाला। जान निकल जाने पर उसका मोबाइल लेकर दोनों लिफ्ट लेकर भाग गए। सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया। उसकी बाइक सड़क किनारे पड़ी रही। अंधे कत्ल का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफएसएल की सहायता से जांच कराई। सूचना मिलने पर परिजनों ने बॉडी की शिनाख्त की थी। इसके साथ ही परिजनों ने पत्नी राखी की भूमिका पर संदेह जताया था। इस पर पुलिस ने राखी, विनय और राजकुमार से पूछताछ की तो तीनों ने गुमराह करने के सभी बहाने बनाए। बाद में पुलिस ने जब तीनों से अलग—अलग अपने तरीके से पूछताछ की तो सारी साजिश सामने आ गई। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साजिश का खुलासा किया।


By - sagartvnews
19-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.