सागर- क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह 24 जनवरी को भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक लेंगे

 

 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 24 जनवरी, बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में सागर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है

 

 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर क्लस्टर बनाया गया है। इसमें सागर, दमोह, खजुराहों और टीकमगढ़ लोकसभाओं का प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बनाया गया है। 16 जनवरी को दिल्ली में हुई बैठक में तय निर्देशों के अनुरूप आगामी लोकसभा चुनाव अभियान को गति देने सभी लोकसभा क्षेत्रों में ऐसी बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

 

 

सागर जिला भाजपा कार्यालय में 24 जनवरी, आयोजित बैठक में सागर जिले की सागर,सुरखी, बीना, खुरई, नरयावली और विदिशा जिले की कुरवाई, सिरोंज व शमशाबाद विधानसभा क्षेत्रों के अपेक्षित आमंत्रित शामिल हैं।

 

 

आमंत्रितों में लोकसभा क्षेत्र में के सभी जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, लोकसभा क्षेत्र में निवासरत सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, नगरनिगम अध्यक्ष व नगरनिगम पूर्व अध्यक्ष, संबंधित आठों विधानसभा क्षेत्रों के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, सागर लोकसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं,


By - sagartvnews
22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.