सागर- मिनी वृंदावन की गलियों में जले उठे दीप द्वार द्वार मनी दिवाली

 

अयोध्या में 550 वर्षों के बाद भगवान श्री राम की नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की अवसर पर सागर दीपों की रोशनी से जगमगा गया। पूरा सागर भक्ति में डूबा नजर आया। साथ में मन मोहिनी वाली रंगोली सजाई गई तो कहीं गगन बेदी आतिशबाजी भी की गई। यह संपूर्ण उत्सव दीपावली पर्व की तरह मनाया गया।

 

खासकर मिनी वृंदावन कहे जाने वाले बड़ा बाजार इलाके के मंदिरो में श्रद्धालुओ की भीड़ देखि गई, इसमें बिहारी जी मंदिर में दीपो की रौशनी से मंदिर जगमग हुआ, इसी तरह रामबाग मंदिर में भी एक साथ हजारो दीप जलाये गए, धनेश्वर मंदिर में राजा राम के रूप में शृंगार हुआ तो गेंडाजी मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की गई, राघव जी मंदिर में भगवान गर्भ ग्रह से बाहर आकर भक्तो को दर्शन दिए, लक्ष्मी नारायण मंदिर मर राम दरबार की झांकी सजाई गई, 

      

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर के एक दिन पूर्व से ही सागर के धार्मिक स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई, वहीं घरों में प्रतिष्ठानों , शासकीय कार्यालय को भी आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसी प्रकार धार्मिक स्थलों प्रतिष्ठानों एवं घरों पर महिलाओं द्वारा मन मोहिनी वाली रंगोली सजाई गई एवं साय काल होते ही संपूर्ण सागर दीपों रोशनी से जगमगा उठा। वही दादा दरबार में 7000 दीपक जलाए गए, इसी प्रकार परेड मन्दिर, गढ़पहरा मंदिर, बालाजी मंदिर, पहलवान बाबा, गुलाब मंदिर, दद्दू दरवार सरस्वती मंदिर, नागेश्वर मंदिर, कटवा पुल वाली हनुमान जी मंदिर, तीन बत्ती गौर मूर्ति स्थित हनुमान मंदिर में भी दीपक जलाए गए एवं आतिशबाजी की गई।


By - sagar tv news
23-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.