भारत जोड़ो यात्रा में ऐसा क्या हो गया जो कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन पर उतरे। ये है मांग

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के दौरान यात्रा में आ रही बाधाओं को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्वालियर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

 

 

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्वोत्तर राज्यों असम एवं मेघालय में उनके ऊपर लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किए और मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

 

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फूल बाग परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अपना धरना दिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता के प्रिय रघुपति राघव राजा राम भजन को गाया और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

 

 

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा विधायक साहब सिंह गुर्जर सतीश सिकरवार एवं अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने यात्रा में डाली जा रही रुकावटों की निंदा की और सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।


By - sagartvnews
23-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.