सागर-न्यायालय परिसर में सरकारी वकील ने कानून हाथ में। अब पत्रकार कर रहे विरोध।

 

न्याय के मंदिर न्यायालय के भीतर पत्रकार के साथ जिला लोक अभियोजक रामावतार तिवारी द्वारा मारपीट और जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जिलेभर के पत्रकारों में रोष है। पत्रकारों ने सरकारी वकील पर कार्रवाई न होने के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह से शिकायत कर पत्रकारों ने कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है ​कि 22 जनवरी की शाम 5:10 पत्रकार एवं अधिवक्ता पंकज सोनी किसी काम से जिला न्यायालय गए थे।

 

 

तभी सागर के जिला लोक अभियोजक राम अवतार तिवारी ने पत्रकारिता के चौथे स्तंभ पत्रकार और न्यायपालिका के सबसे मजबूत स्तंभ अधिवक्ता पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पत्रकारों ने बताया कि पंकज सोनी एक जिम्मेदार पत्रकार हैं।

 

 

उन पर हमले से सभी चिंतित और स्तब्ध हैं। वहीँ आम जनता और पक्षकार इस घटना से भयभीत हो गए हैं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाने और पत्रकारों द्वारा की गई मांगों को तुरंत पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताया।

 

 

ज्ञापन देने वालों में शहर के सभी पत्रकार शामिल रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि जिला लोक अभियोजक राम अवतार तिवारी को उनके पद से नहीं हटाया गया तो शहर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


By - sagartvnews
25-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.