सागर-प्राण-प्रतिष्ठा से रामभक्तों में खुशी की लहर। कंबल बांटकर की समाजसेवा।

 

रामलला मंदिर में बैठे तो बांटें कंबल

सागर-प्राण-प्रतिष्ठा से रामभक्तों में खुशी की लहर। कंबल बांटकर की समाजसेवा।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद रामलला को अब त्रिपाल के नीचे नहीं रहना पड़ेगा। यह सब देख रामभक्तों में अपार खुशी है। मालथौन ब्लॉक के पथरिया चिंताई गांव में सागर फाउंडेशन सशक्त सामाजिक संगठन द्वारा ठंड से बचाव के लिए 102 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण किए गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर विश्वकर्मा के निर्देश अनुसार समाज उत्थान के लिए संगठन के पदाधिकारी मिलकर समाज सेवा का काम करते हैं। पदाधिकारी एवं एक महान कुशल समाजसेवी लोगों की सेवा के लिए अपने स्तर से सहयोग के लिए सहायता करते रहते हैं। इसी कड़ी में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर समाजसेवी दीपक चौरसिया ने गांव पहुंचकर जरूरतमंद और कल्याणी महिलाओं को कंबल वितरण कर किए। इस मौके पर समाजसेवी दीपक चौरसिया ने कहा कि आज़ अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबके लिए एक विशेष दिन है। हमने शुभ मुहूर्त में पथरिया चिंताई गांव में जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज सेवा के लिए समाज में सहयोग करने का इसी तरीके हर समय प्रयास करना चाहिए।


By - sagar tv news
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.