महिला विधायक का सीएमओ से सवाल कौन मर गया था जो कार्यक्रम रद्द किए। जानिए क्या है माजरा।

 

विधायक बोलीं कौन मर गया था ?
तेवर देख सकपका गए सीएमओ

महिला विधायक का सीएमओ से सवाल कौन मर गया था जो कार्यक्रम रद्द किए। जानिए क्या है माजरा।

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द होने और बैनर से विधायक का फोटो गायब होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले तो भाजपा नेताओं ने अपनी भड़ास निकाली थी अब उसी मामले में विधायक गंगा उईके का वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक नगर परिषद के सीएमओ ऋषिकांत यादव से भीड़ के बीच पूछ रहीं है कि यहां कौन मर गया था जो राष्ट्रीय पर्व के दिन अचानक सांस्कृतिक रद्द कर दिए। विधायक के तेवर देख सीएमओ यादव की घिघ्घी बंध गई। वह चुपचाप खड़े रहे। बाकी कार्यकर्ता भी पहले से ही नाराज थे ऐसे में उन्होंने भी सीएमओ पर सवाल दागने में कसर नहीं छोड़ी। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि किसके सपोर्ट से तुर्रम खां बन रहे हो। यह नाटक किसके इशारे पर कर रहे हो। विधायक भाजपा से मुख्यमंत्री भाजपा से प्रधानमंत्री भी भाजपा से इसके बाद भी नगर पालिका के बैनर से विधायक और मुख्यमंत्री की फोटो गायब कर रहे हो। बताते क्यों नहीं ये सब किसके इशारे पर कर रहे हो। जिस पर शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह ने सार्वजनिक रूप से एसडीएम से विधायक से माफी मांग कर आगे से इस तरह की गलती नहीं होने का आश्वासन दिया। विधायक ने बाद में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे पर बैठक आयोजित चर्चा की। दरअसल गणतंत्र दिवस पर घोड़ाडोंगरी में हर साल मंच से कार्यक्रम होते आए हैं। इस बार मंच के नीचे कुआं होने का हवाला देकर कार्यक्रम ही रद्द कर दिए गए। इतना ही नहीं स्वागत बैनर में कांग्रेस से नगर परिषद अध्यक्ष का फोटो तो लगाया लेकिन विधायक गंगा उईके की फोटो नदारद रही। इन सब बातों से भाजपा नेता नाराज हो गए। उसी दिन से यह विवाद चल रहा है। अब देखना यह है कि सत्ताधारी दल के आंख की किरकिरी बने सीएमओ डैमेज कंट्रोल कर पाते हैं या सत्ता को नाखुश करने की सजा भुगतेंगे।


By - sagar tv news
28-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.