सागर-क्षेत्र में पाला-तुषार से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंचे। तहसील जाकर यह रखी मांग |

 

तुषार से बर्बाद हो गई फसलें
अब किसान क्या कर रहें मांग ?

सागर-क्षेत्र में पाला-तुषार से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंचे। तहसील जाकर यह रखी मांग

बंडा और राहतगढ़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और पाले ने किसानों की खुशियां छीन ली हैं। इसको लेकर सोमवार को दोनों तहसीलों के किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को आपबीती सुनाकर सर्वे की मांग की। बंडा के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमे लेख है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्र 26 एवं समस्त तहसील में अत्याधिक ठंड के चलते किसानो की गेहूं, चना, मसूर, मटर, तेवरा एवं सब्जियों में तुषार से संपूर्ण फसलें नष्ट हो चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिकाश कृषि पर निर्भर रहते है। चूंकि फसलो के नष्ट होने से किसान पर कर्ज आ जाता है। इसलिए किसानों की फसलो का उचित सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। इसी तरह राहतगढ़ में किसानों को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि बीते दिनों अत्यधिक शीतलहर होने के कारण फसलों में तुषार लग गया है। जिससे राहतगढ़ ब्लॉक के कई गांव जैसे सोठिया, काटीघाटी, जामुनढाना, जैतपुर, हिनोतियाकला, चंदनहारी, मड़देवरा, गांव में मसूर, चना, गेहूं, तेवड़ा, व सब्जी की फसलों में नुकसान हुआ है। जिससे फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस दौरान समस्त गांव के किसान हाथों में फसल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। सभी ने तहसीलदार को फसल दिखाते हुए तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है। किसानों का कहना है कि हम लोगों ने बड़ी कठिनाई से फसलें बोई थीं अब अगर जल्द ही मुआवजा नहीं मिला तो किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


By - sagar tv news
29-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.