सागर-रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने की कदमताल। दंगा रोकने की रिहर्सल की।

 

RAF की ए 107 वाहिनी वटालियन ने राहतगढ़ में स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनता में कानून का विश्वास कायम किया। मुख्य मार्गों से निकलते हुए अपराधियों को मौन चेतावनी दी कि अगर किसी तरह का दंगा हुआ तो पुलिस और प्रशासन तैयार बैठा है।

 

 

आरएएफ की टुकड़ी इस समय जिले के विभिन्न थानों में भ्रमण कर अपराधियों, दंगाईयों आदि की जानकारी जुटा रही है। इसी क्रम में राहतगढ़ में फ्लैग मार्च किया गया। इसी के माध्यम से शहर की गलियों की जानकारी ली गई।

 

 

रैपिड एक्सन फोर्स के कमांडर एसक्यू अख्तर जमाल ने बताया कि आज के परिचय अभ्यास के दौरान पुलिस थाना राहतगढ़ में थाना प्रभारी की उपस्थिति में भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक जानकारियां एकत्रित की हैं।

 

 

क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर, असामाजिक तत्वों, संवेदनशील, इलाकों, बलवाइयों और दंगाइयों की सूची तैयार की जाएगी। भविष्य में साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर नियंत्रण की रूपरेखा तैयार कर क्षेत्र का गहन अध्ययन किया जाएगा। आज पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड, संजय मार्केट, युसुफ तिराहा, झंडा चौक, कांजी हाउस होते हुए वापस पुलिस थाने पर फ्लैग मार्च का समापन हुआ।

 

 

यह परिचय अभ्यास जिले में 2 फरवरी तक चलेगा। फ्लैग मार्च में प्लाटून सहायक कमान्डर नन्दी बाबू ओगिराला सहित अधीनस्थ अधिकारी 08 अन्य सैनिक सहित 43 मौजूद रहे।


By - sagartvnews
30-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.