सागर-नुकसान के बाद किसान परेशान, ज्ञापन सौंपकर दी बड़ी चेतावनी

 

किसानों पर मौसम की मार
तुषार ने तबाह की फसलें

सागर-नुकसान के बाद किसान परेशान, ज्ञापन सौंपकर दी बड़ी चेतावनी


महीने भर से सता रही ठंड ने किसानों पर बड़ा वज्रपात कर दिया है। तुषार एवं पालें की वजह से 90 फीसदी तक नुकसान हुआ है। फसलें सूख चुकी हैं। लगातार प्राकृतिक प्रकाप झेल रहे किसानों पर साल गुजारे का संकट खड़ा हो गया है। परेशान किसानों ने खुरई के एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को पीड़ा सुनाकर मुआवजे एवं फसल बीमा राशि दिलवाने की मांग की। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश प्रसाद कोष्टी को सौंपा है। इसमें लिखा है कि खुरई क्षेत्र के गांवों में घने कोहरा और चार दिन से जारी शीतलहर के कारण रबी की फसलें नष्ट हुई हैं। चना, मसूर, मटर, गेहूं समेत सब्जियों में 60 से 90 फीसदी नुकसान हुआ है। अब हमारे सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर सहायता राशि एवं फसल बीमा दिलवाने की कार्रवाई की जाए। किसानों ने बताया कि गत वर्ष खुरई क्षेत्र के 55 गांवों में ओलावृष्टि होने से 50 से लेकर 100 फीसदी तक नुकसान हुआ था। इसकी रिपोर्ट प्रशासन ने तैयार की थी। सरकार ने सहायता राशि तो उपलब्ध कराई लेकिन फसल बीमा की क्षतिपूर्ति आज तक नहीं मिली है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। जल्द से जल्द बीमा राशि प्रदान की जाए नहीं तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


By - sagar tv news
01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.