सागर-सुरा प्रेमियों से नगर की जनता परेशान। शिकायत मिली तो मौके पर लगाया जुर्माना

 

खुरई में शराब दुकानदार अपनी कमाई कर रहे हैं और परेशानियां जनता उठा रही है। पानी के खाली पाउच, शराब की बोतलें और प्लास्टिक के पौआ सिरदर्द बन रहे हैं। दुकानों के आसपास फैली गंदगी इसकी गवाह बनी हुई है।

 

 

इसी के चलते लगातार गंदगी फैलाने वाले शराब दुकानों पर नगर पालिका ने चालानी कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने शराब दुकान संचालकों से 6 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। गंदगी फैलाने और अपने प्रतिष्ठान में डस्टबिन का उपयोग ना करने सहित अन्य मामलों में नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने जुर्माने की कार्रवाई की है।

 

 

टीम ने नगर में सागर नाका स्थित शराब दुकान, गढ़ौला नाका स्थित शराब दुकान, तलैया स्थित शराब दुकान, स्टेशन स्थित शराब दुकानों से जुर्माना वसूला है। आगे के लिए साफ सफाई व्यवस्था में सहयोग करने, डस्टबिन का उपयोग करने सहित कचरे के उचित निस्तारण के लिए भी आदेशित किया है।


By - sagartvnews
01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.