सागर-कायाकल्प अभियान की टीम ने क्यों पहुंची खुरई के सरकारी अस्पताल? किया निरीक्षण।

 

खुरई सिविल अस्पताल में कायाकल्प अभियान के तहत अंतिम चरण का आंकलन करने एक सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है। आंकलन अधिकारी के रूप में नरसिंहपुर जिला अस्पताल की डॉ. रिचा मिश्रा को भोपाल से आदेश कर भेजा है।

 

 

अस्पताल पहुंचकर उन्होंने दस्तावेजों की जांच की। उनके संबंध में बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव से जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी, आईपीडी में जाकर व्यवस्थाएं देखी। मरीजों को दवाएं मिलने और अन्य सुविधाओं संबंधी जानकारी ली।

 

 

 

इलाज के संबंध में मरीजों से उनके अनुभव भी लिए। वाडों की स्थिति, ऑक्सीजन वाले वार्डों, आईसीयू ,लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्टाफ नर्स से गुणवत्ता पर आधारित सवाल पूछे। उनसे चिकित्सा पद्धति के अनुसार उपचार देने की जानकारी भी ली। एक्स-रे रूम में सुरक्षा एवं गुणवत्ता को देखा।

 

 

 

पैथालॉजी सहित अन्य विभागों की जांच भी की। अगर इस निरीक्षण में अस्पताल शासन की गाइड लाइन के अनुसार पाई जाती है तो सरकार की तरफ से कायाकल्प के लिए अलग से बजट मुहैया कराया जाएगा।


By - sagartvnews
01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.