पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले इस बार पूरी 29 सीटें जीतेंगे।

 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह का दावा
लोकसभा की 29 सीटें जीतेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले इस बार पूरी 29 सीटें जीतेंगे।

लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री बनने से चूके पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की 29 की 29 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया है। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने ज्ञानवापी मामले में प्रतिक्रिया चाही इस पर उस सवाल को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने लोक सभा चुनाव के लक्ष्य पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में हमारे पास 27 सीटें थीं। 2019 में 28 सीटें जीती थीं। अब 2024 में पूरी 29 सीटें हासिल करेंगे। पत्रकारों ने उनसे फिर ज्ञानवापी मसले पर सवाल किया लेकिन वे फिर मंजे हुए राजनेता के रूप में सवाल को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। गौरतलब है कि पूर्व सीएम आजकल फ्रंट लाइन ​से अलग दिखाई दे रहे हैं। अब पहले की तरह उनके होर्डिंग्स भी नजर नहीं आते। यह बात वे स्वयं ही कह चुके हैं। आजकल उनके दौरे दक्षिण भारत की ओर लग रहे हैं। हालांकि मप्र में वह अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। उनके बयान सुर्खियां में बने रहते हैं। अब उन्होंने लोकसभा चुनाव पर दावा किया है। मप्र में इस समय 28 लोकसभा सीटें भाजपा के पास हैं जबकि एक सीट से पूर्व सीएम के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। अब भाजपा वह सीट भी छीनने की फिराक में है।


By - sagar tv news
01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.