sagar-सीसीटीवी कैमरे में दिखा पेट्रोल खरीदते और फिर दिखा ऐसा नजारा

 

कैंसर पीड़ित ने क्यों खरीदा पेट्रोल
पुलिस क्यों कर रही जांच

sagar-सीसीटीवी कैमरे में दिखा पेट्रोल खरीदते और फिर दिखा ऐसा नजारा


सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के बसाहरी गांव के पास वेयर हाउस के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली बॉडी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने पहले पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा और इसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। पेट्रोल खरीदने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दतिया निवासी व्यक्ति की पहचान हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पास में ही मृतक के कपड़े, जूते और आधारकार्ड पड़ा हुआ था। जिससे उसकी शिनाख्त दीनदयाल प्रजापति (57) निवासी पीतांबरा पीठ मंदिर के पास दतिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। पुलिस ने सागर से एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दतिया से दीनदयाल प्रजापति का बेटा राहुल प्रजापति मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पिता केंसर की बीमारी से पीड़ित थे। 6 दिसंबर 2023 से उनका इलाज भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में चल रहा था। भोपाल में ही पीएनबी कॉलोनी में किराए का मकान लेकर पिता रह रहे थे। पापा की देखभाल करने के लिए मां भी साथ में रुकी हुई थी। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को पापा घर के बाहर की कुंडी लगाकर चले गए थे। इसके बाद घटना की जानकारी मां ने गुरुवार की सुबह फोन पर बताई। फिर भोपाल आकर शाहजहांबाद थाने में गुमइंसान का मामला दर्ज कराया था। पापा की कई जगहों पर तलाश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शाहजहांनाबाद थाने से कॉल आया कि फोटो भी उनके पास भेजी गई थी। इसी के साथ पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदने का सीसीटीवी फुटेज भी भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज से पिता की शिनाख्त होने पर वह घटना स्थल पर पहुंचा हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पिता ने पहले बसाहरी के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा और इसके बाद खुद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर अपनी जान दे दी है। पिता ने केंसर की बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। बेटे ने अन्य किसी भी व्यक्ति पर आरोपों से इंकार कर दिया है।


By - sagar tv news
04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.