सागर-पूर्व महापौर और वकील में आपस में उलझे, थाने में दर्ज कराई एफआईआर

 


पूर्व महापौर और वकील उलझे
थाने में मामला दर्ज कराया

 

सागर-पूर्व महापौर और वकील में आपस में उलझे, थाने में दर्ज कराई एफआईआर


बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मेन रोड स्थित पूर्व महापौर अभय दरे के प्लॉट पर कुछ दिन पहले कराए गए बोर के विवाद पर पड़ोसी वकील गिरधर पटेल ने आपत्ति ली। इसके बाद सोमवार को अचानक दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वकील की रिपोर्ट पर पूर्व महापौर दरे, उनके बेटे व कर्मचारी के खिलाफ मारपीट तो वहीं दरे के कर्मचारी की रिपोर्ट पर वकील के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जिस प्लॉट पर बोर को लेकर यह विवाद हुआ उसकी बाउंड्रीवॉल को लेकर सिविल कोर्ट में लंबा केस चला। बाद में फैसला पूर्व महापौर दरे के पक्ष में आया।
गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष से वकील गिरधर पटेल ने पूर्व महापौर अभय दरे, अश्विन दरे व प्रताप पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर तीनों के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं अश्विन दरे व मोहित अहिरवार ने वकील पटेल द्वारा परिसर में आकर मारपीट व गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर वकील पटेल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जमीन पर बोर को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बयान लिए हैं।


By - sagar tv news
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.