अब SDM ने किसानों को दी गालियां, मामले ने तूल पकड़ा तो कलेक्टर ने

 

जनता को अफसर शाही दिखाने वाले अफसरों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भले ही कितनी कार्यवाही कर ले, लेकिन उसके बाद भी वैसे ही तस्वीरें सामने आ रही है अफसर जरा भी अपने रवैये को नहीं सुधार रहे है ताजा मामला रतलाम जिले के जावरा से सामने आया हैं, जहां SDM अनिल भाना का किसानों को गालियां देते हुए VIDEO सामने आया है। किसान उनसे कह रहे हैं साहब, गलत शब्द मत कहिए। प्यार-मोहब्बत से बात करिए।

 

 

SDM कहते हैं, मैं 25 गालियां दूंगा। मेरे से तमीज से रहना। मुझे जानते नहीं हो। एक किसान से उन्होंने यह तक कहा, समझ नहीं आएगा, कहां जाएगा।

 

 

मामला सोमवार का है। बड़ायला चौरासी के किसानों ने यहां रेलवे का दोहरीकरण, गुड्स यार्ड और एप्रोच रोड का काम रुकवा दिया था। वे ज्यादा मुआवजा और नए अंडरपास की मांग कर रहे थे। SDM, रेलवे अफसरों के साथ उन्हें समझाने पहुंचे थे।मामले में रतलाम क्लेक्टर भास्कर लाक्षाकार का कहना है कि SDM से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ADM को जांच के लिए कहा है।

 

 

SDM अनिल भाना का कहना है, मैंने किसी प्रकार की कोई गाली-गलौज नहीं की। मेरे साथ रेलवे का भी अमला था। किसानों को समझाया तो वे अपशब्द कहने लगे। वहां पर गांव के सरपंच भी थे। मुआवजा भी डबल दिया जा रहा है। जो VIDEO सामने आया है, उसके पहले भी कुछ हुआ होगा।


By - sagartvnews
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.