सागर-लाड़ली बहना में नाम नहीं जुड़ने से महिला ने की ये हरकत

 

लाड़ली बहना योजना में अपना नाम जुड़वाने के लिए चक्कर काट रही महिला का अचानक दिमाग घूम गया और उसने नगर पालिका सीएमओ की गाडी पर पत्थर मारकर कांच तोड़ दिए, यह देखते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई,

 

 

ड्राईवर गाडी से उतरकर भागा यह मामला सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया नगर पालिका का है, ड्राईवर ने थाने पहुचकर इस संबंध में शिकायती आवेदन दिया है, साथ में सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो को भी पुलिस को सौंपा है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया के वार्ड 16 में रहने वाली महिला नगर पालिका पहुंची थी, उसने लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने को कहा। इस पर सीएमओ रीता कैलासिया ने महिला को बताया कि आपका नाम जोड़ दिया जाएगा।

 

 

अभी पोर्टल बंद है, इसलिए बाद में आना। महिला काफी समय तक बहस करती रही। इसके बाद वह कार्यालय से चली गई। अचानक महिला नगर पालिका कार्यालय परिसर में पहुंची और सीएमओ की गाड़ी पर पत्थर मारना शुरू कर दिया था, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
07-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.