सागर में सर्च के दौरान खोजी डॉग पहुंचा शिकार आरोपी की झोपड़ी तक और फिर

 

सागर में वन विभाग की गढ़ाकोटा रेंज की बीट मुर्गा दरारिया के कक्ष क्रमांक 879 आरएफ में सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई। मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया।

 

 

 

मृत तेंदुए का पंचनामा बनाकर जबलपुर के वाइल्ड लाइफ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं सागर से वन विभाग की डॉग स्क्वॉड टीम बुलाकर घटनास्थल की सर्चिंग की गई। इसी दौरान खोजी डॉग घटनास्थल के पास खेत में बनी आरोपी की झोपड़ी में पहुंच गया। जहां टीम ने झोपड़ी की तलाशी ली तो उसमें शिकार करने की सामग्री मिली है। मामले में वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार वन विभाग की मर्गा दरारिया बीट में 7 फरवरी को तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की थी। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। दूसरे दिन ड्रोन से तेंदुए की लोकेशन निकाली गई। इसी दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां देखा तो मृत तेंदुए के गले में वायर का फंदा लगा हुआ था।

 

 

 

शिकार के संदेह में विभाग ने मामले की जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण वन मंडल सागर से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने सर्चिंग शुरू की। खोजी डॉग घटनास्थल के पास खेत में बनी झोपड़ी में पहुंचा। जहां टीम ने तलाशी ली तो झोपड़ी से लोहे की रॉड, दो फंदा, चार लकड़ी की खुटियां, पांच नग सागौन की लकड़ी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। कार्रवाई में मिले साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी निवासी मुर्गा दरारिया को गिरफ्तार कर लिया। वन मंडल के कार्यालय लाकर पूछताछ की गई।

 

 

 

सुअर पकड़ने के लिए लगाया था फंदा
गढ़ाकोटा रेंज के रेंजर अभिनव दिवाकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खेत में फसलों को बचाने के लिए सुअर पकड़ने फंदा लगा रखा था। जिसमें तेंदुआ फंसा है। इसके अलावा उसकी झोपड़ी से और भी फंदे जब्त किए गए हैं। मामले में आरोपी किशोरी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
10-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.