सागर-कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने सीएमओ को किया निलंबित

 

सागर के संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा राजेश खटीक को जन्म मृत्यु पंजीयन की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

 

 

सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में ऑनलाईन व्ही०सी० के माध्यम से जन्म मृत्यु पंजीयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, उक्त बैठक के दौरान राजेश खटीक (मूलपद- राजस्व निरीक्षक) अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये।

 

 

उनके उक्त व्ही०सी० में अपने निवास से ही भाग लिया गया, किन्तु व्ही०सी० में उनकी वेश भूषा, एक शासकीय सेवक के लिए अपेक्षित वेश भूषा के विपरीत पाई गई। राजेश खटीक के उक्त अमर्यादित आचरण के लिए उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

 

 

कलेक्टर सागर ने प्रस्तुत प्रस्ताव के अवलोकन और परीक्षण उपरांत प्रथम दृष्ट्या राजेश खटीक का आचरण म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम के विपरीत पाया गया है।

 

 

राजेश खटीक उक्त कृत्य के लिए म०प्र० नगरपालिका सेवा (कार्यपालन) नियम 1973 के नियम 36 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

 

निलंबन अवधि मेंराजेश खटीक का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर नियत किया गया हैं। निलंबन अवधि में राजेश खटीक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


By - sagartvnews
12-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.