सागर -पुलिस ने रोकी बाईक, भाजपा नेताओं ने दिखाया रोब, जमकर हुई बहस

 

सागर के दीनदयाल चौराहे पर नगर निगम के महापौर परिषद सदस्य धर्मेंद्र गुड्डा खटीक, पार्षद पति विशाल खटीक और ट्रैफिक पुलिस के एएसआई के बीच वाहन चेकिंग के दौरान जमकर बहस हुई। जनप्रतिनिधियों की बगैर नंबर की बाइक रोकने पर चौराहे पर जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच करीब 20 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। घटनाक्रम के

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाते दिख रहे

हैं। साथ ही जनप्रतिनिधि पुलिस एएसआई से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं।

 

दरअसल, गोपालगंज थाना क्षेत्र में चौराहे पर बुधवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरानएलिवेटेड कॉरिडोर से आ रही बगैर नंबर की बाइक को पुलिस

ने रोका। दस्तावेज मांगे तो दिखा नहीं पाए। इसी बात को

लेकर पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर बहस

हुई। ट्रैफिक एएसआई रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि वाहन में

नंबर नहीं होने पर उन लोगों से कागज दिखाने का बोला तो वे हंगामा करने लगे। कागज नहीं होने पर जब उनसे चालान जमा करने का बोला तो फिर गलत व्यवहार करने लगे।

राजनीतिक दवाब बनाने की कोशिश की।

 

एमआइसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक ने कहा कि वह तिली अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को ब्लड देने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी बाइक रोक ली। कागज मांगने लगे। उनको स्थिति बताई और कागज घर पर होने की बात कही। उन्हें बताया कि हम लोग पार्षद हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ने अभद्रता की।


By - sagar tv news
15-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.