नुक्कड़ सभा में CM शिवराज और सिंधिया पर दिग्विजय सिंह ने लगाए कई आरोप

 

 

दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर के मुंगावली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नुक्कड़ सभा में बड़ी बात कही। सिंधिया पर बोलते हुये कहा कि यदि राज्यसभा सांसद ही बनना था तो कांग्रेस पर दो सीटें थी वहीं यह लोग 35 करोड़ में बिके हैं। यह लोग आपके पास पैसे और दारू लेकर आएंगे लेकिन आप लोगों को इनसे 35 करोड़ का हिसाब मांगना है। दिग्विजय सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कांग्रेस से भाजपा में आये विधायकों पर 35 करोड़ में बिकने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होने कई बड़े आरोप लगाए और सिंधिया परिवार पर हमला बोला। इस बार दिग्विजय सिंह नए अंदाज में दिखाई दिए और ग्रामीण भाषा में भाषण दिया। मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन्होंने किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नही किया है। और जो कमलनाथ सरकार में बिजली बिल कम हुए थे उनको बड़ा दिया है। बड़े हुए बिल आप लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीँ अपने समय के कार्यकाल को भी याद करते हुए अपनी उपलब्धियों को गिनाया।


By - Anuj Jain (Ashok Nagar MP)
27-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.