रजिस्ट्रेशन कहीं का और कहीं चल रही थी फैक्ट्री, छापामारी कर मौके पर कार्रवाई | sagar tv news |

 

रजिस्ट्रेशन कहीं का और कहीं चल रही थी फैक्ट्री, छापामारी कर मौके पर कार्रवाई

अवैध तम्बाकू फैक्ट्री सील
प्रशासन ने जड़ दिया ताला

फैक्ट्री को प्रशासन ने सील कर दिया है। प्रशासन की टीम ने नौगांव रोड पर स्थित तंबाकू फैक्ट्री पर सोमबार की शाम बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर तंबाकू बनाने में उपयोग होने वाले रसायन भी जब्त किए गए हैं। इनके नमूने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच करने भेज दिए हैं। बताया जाता है कि फैक्ट्री मुकेश कठहल की पत्नी सीमा कठहल के नाम पर दर्ज है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस जगह पर फैक्ट्री है उस जगह का लाइसेंस भी नहीं है। कहीं और की जगह कागजों में दर्शाकर नियम विरूद्ध तरीके से फैक्ट्री चलाई जा रही थी। छापामारी के लिए प्रशासन, पुलिस, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई थी।
एडीएम नमः शिवाय ने बताया कि फैक्ट्री सीमा कठहल के नाम से है। इसका रजिस्ट्रेशन कहीं और का है और संचालित कहीं और हो रही है। इसके अलावा कुछ मिलावट की सामग्री के साथ ही मौके से केमिकल मिला है। जिसकी अब गहराई से जांच की जाएगी। अगर जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही संभागीय कमिश्नर डाॅ वीरेंद्र सिंह रावत ने संभाग में चल रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। छतरपुर में मिलावट और अवैध खाद्य सामग्री पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली थी। उन्होंने निगरानी दल बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी थी। कमिश्नर की फटकार से अचानक प्रशासन जाग उठा और अवैध फैक्ट्री पर छापामारी हो गई। इसके पहले यही फैक्ट्री बड़े आराम से चल रही थी। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी या रस्म अदायगी साबित होगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल लोगों को कमिश्नर के आदेशों के अनुसार खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर एफआईआर होने का इंतजार है।

छतरपुर से राहुल माली की रिपोर्ट


By - sagartvnews
20-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.