सागर-सूखा पड़े झरने में अचानक फूट पड़ी धारा, राहतगढ़ वाटरफॉल फिर हुआ गुलजार

 

राहतगढ़ वॉटरफाल फिर गुलजार
अचानक फूट पड़ी जलधार

सागर-सूखा पड़े झरने में अचानक फूट पड़ी धारा, राहतगढ़ वाटरफॉल फिर हुआ गुलजार

सागर जिले के राहतगढ़ वॉटरफाल वसंत के महीने में फिर बहार आ गई है। बारिश थमते ही पानी की आवक बंद होने से यहां वीरानी छा जाती थी। इस बार अचानक नदी में धार आने से लोग आश्चर्यचकित रह गए। मौसम के बदलाव से बीना नदी लगभग सूख गई थी। इससे वॉटरफाल का झरना भी बंद हो गया था। जैसे ही मड़िया डैम से पानी छोड़ा गया तो वॉटरफाल भी झूम उठा। दरअसल खुरई नगर में पानी की समस्या सामने आ गई थी। इस पर कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर डैम से पानी छोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2.395 मिलियन घन मीटर पानी छोड़ा गया। जो मड़िया डैम से खुरई तक लगभग 5 से 6 दिनों में पहुंचेगा। मडिया डैम के गेट नहीं खुले गए हैं बल्कि बीम के नीचे 3 फिट का पाइप डला रहता है उसी के माध्यम से यह पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे यह पानी छोड़ गया था। डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए शाम 5:30 बजे वाटरफॉल की धार शुरू हो गई थी। वाटरफॉल की धार चालू होने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग सेल्फी लेने पहुंच गए। इस दौरान वाटरफॉल पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं थी, इससे कोई दुर्घटना हो सकती थी। इंजीनियर गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि, जो मड़िया डैम बना हुआ है जिससे सुरखी विधानसभा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्ध करने के लिए कंपनी तत्पर है। जो पानी सप्लाई होना है वह रिजर्व में रखा गया है। वर्तमान में पानी खुरई क्षेत्र के लिए छोड़ा गया है।


By - sagar tv news
24-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.