सागर-भगवान को प्रेम के बेर खिलाने वाली माता शबरी की जयंती मनाई, दिया संदेश

 

खुरई में आदिवासी समाज के लोगों ने मां शबरी जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रबुद्धजनों ने कहा कि माता शबरी महान भक्त थीं। भगवान राम ने स्वयं उनके हाथ से जूठे बेर खाए थे। वे भक्ती में इस कदर लीन थीं कि भगवान को भोग कराते समय बेरों का स्वाद लेकर भगवान को दे रहीं थीं।

 

उनके मन में भावना थी कि कहीं खट्टा या कड़वा बेर भगवान के मुंह में न चला जाए। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान राम के प्रति कैसा प्रेम था और भगवान राम ने माता शबरी के जूठे बेर को बड़े ही चाव से खाया था। भगवान के लिए सभी एक समान होते हैं। वे केवल प्रेम के भूखे होते हैं। भगवान ने इसमें एक संदेश दिया था कि हमें किसी के प्रति

 

भेदभाव नहीं रखना चाहिए और समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर वर्ग का विकास संभव है। शोभायात्रा शहर के पुराने जनपद चौराहा से शुरू हुई जो परसा चौराहा, झण्डाचौक, शिवाजी चौराहा, किला गेट, तलैया मंदिर से होते हुए पुराने जनपद चौराहा पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी लोग माता शबरी के जयकारे लगाते चल रहे थे।


By - sagar tv news
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.