पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले विषम परिस्थितियों में कांग्रेस, मनोबल बढ़ाने कही ये बात
पटवारी क्यों बोले मनोबल बनाए रखें न्याय यात्रा पर कही बड़ी बात
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले विषम परिस्थितियों में कांग्रेस, मनोबल बढ़ाने कही ये बात
कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा जल्द ही मप्र में प्रवेश करने वाली है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी सक्रिए हो गए हैं। यात्रा को सफल बनाने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी, प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्ता मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी की ओर से मीडिया में अपना पक्ष रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से विभिन्न हथकंडों को अपनाकर सरकार बनाई है, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन एक-एक कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत करने की जवाबदारी हम सभी की है। खासकर मीडिया के माध्यम से बातें जनता तक जाती है वह एक ठोस आधार स्तंभ होता है। हमें विपक्ष की भूमिका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ताकत के साथ निभाना है। भाजपा हमें समाप्त करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो न तो कभी डरी है न डरेगी। भाजपा कितने ही प्रोपेगेंडा रच ले, जनता के सामने उसकी हकीकत एक दिन सामने आ ही जायेगी। 2 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मप्र में प्रवेश कर रही है। इसे सफल बनाने प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पूरी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम पूरे जोश के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।