जनसुनवाई में गिनाए बीवी के सितम, बोला जिल्लत से भरा है जीवन

 

मप्र के बुरहानपुर में पति पत्नी और बेवफाई से परिवार के तबाही की कगार पर पहुंचने का मामला सामने है। परेशान पति ने जनसुनवाई में ही पेट्रोल डालकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश कर डाली। पीड़ित पति पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर पहुंचा था।

 

 

जैसे ही अधिकारियों ने उसकी परेशानी को नजरअंदाज किया तो उसका पारा चढ़ गया। उसने खुद पर पेट्रोल डालकर ऐसा हाइवोल्टेज ड्रामा किया कि अफसरों के हाथ—पांव फूल गए। वह चीख—चीखकर मोहब्बत में मिली बेवफाई का दर्द बयां कर रहा था। आईए जानते हैं कैसे दो बच्चों की मां ने खुद को क्वांरा बताकर उसके हंसते—खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं

 

 

दरअसल मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में शासन की जनसुनवाई चल रही थी। इसमें वार्ड क्रमांक 24 लोहारमंडी निवासी मोहम्मद जफर अपने बुजुर्ग माता—पिता के साथ अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। वह नगर रक्षा समिति का सदस्य है और पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़नाओं से परेशान था। वह लगातार तीन बार से परिवार को बीवी से बचाने की गुहार लगा रहा था।

 

 

इस बार फिर उसने अधिकारियों के हाथ—पांव जोड़े लेकिन हर बार की तरह उसे अनसुना कर दिया गया। इसके बाद चैंबर से बाहर निकलते ही उसका माथा घूम गया। उसने जेब से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। वह माचिस की तीली जलाने ही वाला था कि वहां मौजूद होमगार्ड जवानों ने माचिस छीनकर उसे दबोच लिया।

 

 

वह चिल्ला रहा था कि इस जिल्लत भरे जीवन से वह तंग आ चुका है। एक तरफ पत्नी ने बेवफाई कर दहेज एक्ट का झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया है। दूसरी तरफ पुलिस उसके कपड़े उतारकर उसका वीडियो बनाकर जलील करती है। कब तक यह जिल्लत भरा जीवन जीता रहूंगा। पुलिस ने 50 हजार रुपए रिश्वत खाकर तोड़ी करवा दी। घर का सूफड़ा साफ कर बीवी भाग गई और लॉक डाउन के दौरान उस पर झूठा देहज एक्ट दर्ज किया गया।

 

 

उसे देश के लिए जीना आता है तो मरकर भी दिखा सकता है। मोहब्बत करने की इतनी बड़ी सजा दी जा रही है। उसने बताया कि उसने दो साल पहले खंडवा निवासी नसरीन बानो से निकाह किया था। उसने अफेयर में फंसाकर खुद के पति के मरने की बात कही थी जबकि पति जीवित है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह मेरी प्रापर्टी हड़पने यह सब कर रही है। पुलिस उसकी झूठी शिकायतों पर रात में घर का दरवाजा तोड़कर उसे उठा ले जाती है।

 

 

इसलिए ऐसा कदम उठाने मजबूर हुआ। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद एएसपी अंतर सिंह कनेश ने पीड़ित परिवार की समस्या को गौर से सुना और गणपति नाका थाना प्रभारी को समाधान करने के निर्देश दिए। फिलहाल हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अफसरों ने उसकी फरियाद तो सुन ली है लेकिन देखना यह है कि बीवी से परेशान शौहर को न्याय कब तक मिल पाता है।


By - sagartvnews
27-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.