छिन्दवाड़ा में मीडिया से बोले क़मलनाथ आप लोग खबर चलाते हो, खंडन करो

 

पूर्व सीएम कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने का फैसला फिलहाल टल गया है। लेकिन यह सवाल उनका लगातार पीछा कर रहा है। जब कमलनाथ घटनाक्रम थमने के बाद छिंदवाड़ा पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। पत्रकारों ने जब उनसे भाजपा में जाने की अटकलों पर सवाल किया तो कहने लगे ये तुम लोग ही कह रहे हो, और तो कोई नहीं कह रहा।

 

 

तुमने कभी मेरे मुंह से सुनी है ये बात, कोई इशारा हुआ, कुछ नहीं, तुम लोग चलाते हो, तुम ही लोग खंडन करो। दरअसल पि​छले दिनों कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें चल पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस और गांधी परिवार से उनके 40 साल के तालुल्क खत्म होने ही वाले हैं।

 

 

 

दो—तीन दिन चली उठापटक के बाद यह साफ हो गया था कि वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं। तभी से यह मामला राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। इसके अलावा कमलनाथ ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात कर मुआवजा दिलवाने की बात कही। प्रदेश सरकार के कर्ज पर कहा कि सरकार कर्ज पर ही चल रही है।

 

 

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा अभी इसमें चर्चाएं हो रही हैं। शीध्र घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि क़मलनाथ 4 दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे हैं।


By - sagartvnews
28-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.