सागर-वाहन चैकिंग में पुलिस ने शराब से भरी कार पकड़ी, 3 आरोपी हिरासत में

 

सागर की मोतीनगर पुलिस ने खुरई रोड पर कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से 50 पेटी शराब पकड़ी है। जिसकी कीमत ढाई लाख रूपये आंकी गई है, कार में सवार तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब और कार को जब्त कर थाने लाया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। लग्जरी कार में खुरई की ओर से सागर शराब लाई जा रही है। टीम ने ग्राम पथरिया हाट के पास स्टापर लगाकर चेकिंग लगाई।

 

 

कुछ देर बाद खुरई की ओर से सफेद रंग की फोर्ड इंडिवर आती दिखी। जिसे रोकने का प्रयास किया जो कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी कुछ दूर पहले ही रोक ली। कार में बैठे चार लोग गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा किया और दो लोगों को धरदबोचा। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

 

 

 

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम विशाल कोरी निवासी भैंसा पहाड़ी, अजय लोधी निवासी ग्राम पलेथनी होना बताया। एक आरोपी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो बीच की सीट और पीछे की सीट में खाकी रंग के कार्टून भरे मिले। कार्टूनों में पावर स्ट्रांग विस्की के पाव भरे हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार से 50 पेटी कीमती करीब 2.50 लाख रुपए की शराब जब्त की।


By - sagartvnews
01-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.