झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार पर दर्ज हुई FIR, विधायक बोले भाजपा को हराना है

 

विधायक के खिलाफ FIR एक करोड़ मांगने के लगे आरोप

झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार पर दर्ज हुई FIR, विधायक बोले भाजपा को हराना है

रतलाम क्षेत्र में बाप पार्टी के एकलौते विधायक कमलेश्वर ​डोडियार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। इस बार उनके खिलाफ रंगदारी, अड़ीबाजी जैसे गंभीर आरोपों में प्रकरण दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ मेडिकल संचालक ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बाजना क्षेत्र में न रह पाने की चेतावनी दी थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने विधायक डोडियार और उनके एक प्रतिनिधि के खिलाफ कायमी की है। पुलिस किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। आपको बता ​दें कि बाजना क्षेत्र में मेडिकल संचालक तपन राय ने विधायक पर घर बुलाकर क्षेत्र में मेडिकल व्यवसाय चलाने के एवज में एक करोड़ रुपए की मांग की और धमकाया था। अपने खिलाफ हुई एफआईआर के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक वीडियो जारी कर मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एक फर्जी बंगाली डॉक्टर की रिपोर्ट पर मेरे खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। बंगाली डॉक्टर के खिलाफ सीएमएचओ, बीएमओ से शिकायत कर अवैध क्लीनिक बंद कराने की कार्रवाई की थी। उसके पास न कोई डिग्री है और लाइसेंस है। वह खुद को बचाने मेरे खिलाफ शिकायत कर रहा है। अगर फर्जी डॉक्टर के खिलाफ लड़ने पर जेल भेजा जा रहा है तो मैं एक हजार बार जेल तैयार हूं। मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मुझ पर प्रकरण दर्ज किया था अब लोकसभा चुनाव के पहले एफआईआर की गई है। उन्होंने रतलाम—झाबुआ के आदिवासी परिवारों से भाजपा को हराने की मांग की है। अब देखना यह है कि विधायक इस मुसीबत से कैसे उबर पाते हैं।


By - sagar tv news
01-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.