निजी स्कूल में 13 साल के छात्र से प्राचार्य के शिक्षक बेटे ने की घटना। जानिए पूरा मामला

 

ग्वालियर के एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा 13 साल के छात्र को फैल करने की धमकी देकर लैंगिक शोषण करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर शिक्षक ने छात्र को परीक्षा में फेल करने अैर जान से मारने की धमकी दी है। डरे सहमे छात्र ने परिजनों के साथ जाकर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कुकर्म का केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है।

 

 

छात्र ने पुलिस को बताया कि एक निजी स्कूल में छटवीं क्लास में पढ़ता है। स्कूल प्रिंसिपल का बेटा स्कूल में शिक्षक है। छात्र ने बताया कि शिक्षक कई दिनों से उसे गलत तरीके से परेशान कर रहा था। 28 फरवरी शाम 7 बजे मोबाइल से फोन लगाकर उसे किला गेट मिलने बुलाया था। यहां एक गली में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

 

 

 

छात्र के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो टीचर ने फेल कर जान से मारने की धमकी भी दी। एक दिन पहले भी उसके साथ गलत काम कर रहा था, उसी दौरान वहां से राहगीर गुजरने लगे तो उसे छोड़ दिया लेकिन दूसरे दिन किले पर मिलने बुलाया। घटना के बाद छात्र ने घर पहुंचकर घटनाक्रम परिजनों को सुनाया।

 

 

एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि नाबालिग छात्र की शिकायत पर दुष्कृत्य और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं।


By - sagartvnews
02-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.