सागर-डॉ. गौर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है अंतिम तारीख | sagar tv news |

 

सागर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के
लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू

सागर-डॉ. गौर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है अंतिम तारीख


सागर की डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्टूडेंट को अंडर ग्रेजुएशन के 14 कोर्स में 2253 सीटों पर एडमिशनमिल सकेगा. इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी बायो ,बीएससी मैथ्स, बीसीए, बीफार्मा ,बीए बीएड, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, बीबीए,बीए एलएलबी
ऑनर्स, बैचलर ऑफ आर्ट (वैदिक आर्ट), बीएससी बीएड मैथ्स, बीएससी बीएड बायो, बीएफए विषय के लिए आवेदन कर सकेगा,

एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट यूजी-2024 के तहत देशभर के विश्वविद्यालयों के साथ सागर यूनिवर्सिटी का चयन भी प्रवेश परीक्षा के लिए कर सकेंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू कर दी है. 26 मार्च इसकी आखरी तारीख है, विद्यार्थी वेबसाइट exams.nta. ac.in/CUET UG/ पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. एक विद्यार्थी केवल एक ही आवेदन जमा कर सकता है.

केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयूईटी के लिए जहां पहले स्टूडेंट 10 विषयों का चयन कर सकते थे, इस बार घटाकर इसे 6 कर दिया है. सीयूईटी 13 भाषाओं में किया जाएगा. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाएं शामिल हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए अधिकतम चार शहरों को चुनने का ऑप्शन दिया गया है.


By - sagar tv news
03-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.