न्याय यात्रा में राहुल गांधी को देख लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल का क्या रहा रिएक्शन ?

 

राहुल गांधी का आलुओं से स्वागत
मोदी-मोदी के लगे नारे, रखी ये मांग


न्याय यात्रा में राहुल गांधी को देख लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल का क्या रहा रिएक्शन ?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय मध्यप्रदेश से गुजर रही है। कांग्रेसियों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है जबकि भाजपा नेता लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। शाजापुर में न्याय यात्रा के दौरान रोड-शो हुआ। इसमें राहुल गांधी खुली कार में सवार होकर शहरवासियों का अभिवादन करते हुए निकले। जैसे रोड-शो ट्रैफिक चौराहे से गुजरा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिए। राहुल गांधी ने भी काफिला रोका और भाजपाइयों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने हाथ आग बढ़ाया। भाजपा पार्षद मुकेश दुबे और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने राहुल गांधी के हाथ में आलू थमा दिए। अन्य कार्यकर्ता भी आलू लिए थे। सबने आलू से सोना बनाने की मांग रखी। हाथ मिलाकर और आलू लेकर राहुल गांधी लौटकर वापस कार में सवार हो गए। वहां से उन्होंने फ्लाइंग किस दी और आगे बढ़ गए। राहुल समर्थकों ने भी राहुल—राहुल के नारे लगाए। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी थे। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने एक बयान दिया था कि मशीन में यहां से आलू डालो तो सोना निकलेगा। इसी बयान को उनके विरोधी तंज के तौर पर उपयोग करते हैं। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ता उन्हें आलू भेंटकर सोना बनाने की मांग करने पहुंचे थे। हालांकि पूरे घटनाक्रम में राजनीति का स्वस्थ नजारा देखने को मिला। राहुल गांधी ने भी शांत भाव से कार रुकवाकर दूसरी तरफ जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हाथ मिलाया। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शालीनता का परिचय देते हुए हाथ मिलाया। यह घटनाक्रम शहर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।


By - sagar tv news
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.