सागर-स्वच्छता मिशन हवा-हवाई , नपा के सामने ही नहीं होती सफाई

 

देश में स्वच्छता अभियान जोरों से चल रहा है। सागर में भी सुबह से लेकर रात तक स्वच्छता का शोर सुनाई देता है। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। मकरोनिया नगर पालिका के सामने ही गंदगी देख इस बात को समझा जा सकता है। यहां फैली गंदगी से आसपास के दुकानदार परेशान हैं। सार्वजनिक शौचालय में गंदगी ही गंदगी है।

 

अंदर हाथ धोने पानी तक नहीं रहता। रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। इससे लोग शौचालय की जगह बाहर ही पेशाब करते हैं। नालियों में कचरा भरा हुआ है। शौचालय से उठ रही दुर्गंध से आसपास के दुकानदार खासे परेशान हैं। उनका बैठना दूभर है। बदबू के चलते ग्राहक भी दूर से भाग जाते हैं। मकरोनिया रजाखेड़ी रोड में स्थित सार्वजनिक शौचालय का हाल भी कुछ ऐसा ही है|

 

साफ सफाई और पानी की कमी से शौचालय बदबू से भर चुका है। ऊपर से यहाँ लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। रात के समय यहां अंधेरा छा जाता है आसपास लगने वाली दुकानों के मालिक और ग्राहक बदबू से परेशान हैं। उनका कहना है कि सुबह एक बार सफाई होती जरूर है लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

पास ही स्थित नमकीन दुकानदार राम कुर्मी ने बताया की वे 181 पर कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं चाट  मालिक ने बताया कि सफाई सिर्फ दिखावे की है। केवल एक बार ही सफाई होती है। लोग नगर पालिका की उदासीनता से खासे परेशान हैं। अब देखना यह है कि अधिकारी यहां सफाई कब तक करवाते हैं।


By - sagar tv news
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.